चंडौस पुलिस ने शातिर युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
चंडौस। थाना पुलिस व पीआरवी 0745 पर तैनात कर्मियों ने गश्त के दौरान एक शातिर युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस व पीआरवी 0745 क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी कस्बा में डाबर रोड पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी डाबर रोड, कस्बा चंडौस बताया। जामा तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में लूट, चाेरी व मारपीट के मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
एसआई विजय सिंह, एसआई राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, पीआरवी आरक्षी नरेश कुमार, मौहम्मद खालिद, गवेंद्र आदि शामिल रहे।