रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खुले घर में सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंचा सांड, मचा हड़कंप

इगलास। कस्बा के मौहल्ला आंबेडकर नगर में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक सांड घर की छत पर टहलते देखा गया। इस अजीबोगरीब वाकये को देखने के लिए मौके लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने अपने स्तर से सांड को छत से उतारने का प्रयास किया लेकिन सांड उतरने को राजी हो नहीं हुआ। बाद में सूचना 112 नंबर पर दी तो इलाका पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और पशु चिकित्सालय से टीम मौके पर पहुंची और सांड को पहले छत पर रस्सियों से काबू किया। बाद में पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने अधीनस्थों के सहयोग से सांड को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बेहोश होने के बाद रस्सी के सहारे नीचे उतारा। पूरा वाकया राजन नामक व्यक्ति के घर पर घटित हुआ। बताया गया है कि राजन काम से घर के बाहर गया था और उसकी पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी तभी किसी समय पड़ोसी के खुले घर की सीढ़ियों के सहारे सांड राजन की छत पर पहुंच गया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!