भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में ग्राम परिक्रमा अभियान का हुआ समापन
गभाना। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से चलाए जा ग्राम परिक्रमा अभियान का मंगलवार को वीरपुरा में एक भव्य कार्यक्रम के मध्य समापन हो गया।
कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि भाजपा आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी हैं। किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यकर्ता पूरी तैयारियों से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत ने कहा कि मोदी-योगी सरकार किसानों की हितैषीहै। यूरिया की किल्लत को हल करते हुए नैनो यूरिया का प्रचलन शुरू करावाया गया। किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री कर दी गई। पीएम सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खाते में रुपये भेजे जा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, जिलामंत्रीदलवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, नरेश चौहान, राजा ठाकुर, शीलू ठाकुर, उमेश, देवेंद्र पचौरी, विंदुसार, पिंटू चौहान, मुनेश शर्मा, डा. भानू प्रताप, शांतनू उपाध्याय, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।