रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्री रामलीला महोत्सव के लिए कमेटी गठित, अध्यक्ष सुनील  गुप्ता व महामंत्री बने ज्ञानू शर्मा

इगलास। प्रत्येक वर्ष कस्बा में श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। प्रत्येक वर्ष कमेटी का गठन होता है। कमेटी के पदाधिकारी जन सहयोग से प्राचीन समय से चली आ रही श्री रामलीला का आयोजन कराते हैं। बुधवार को बैठक कर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनील गुप्ता (पत्रकार), महामंत्री ज्ञानू शर्मा (मण्डल अध्यक्ष भाजपा), उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा (पत्रकार), कोषाध्यक्ष खालिक अंसारी (पत्रकार), मंत्री सीपी चौधरी (भाजपा नेता), नरेंद्र शर्मा (पत्रकार), संजय भारद्वाज(पत्रकार), योगेश शर्मा (पत्रकार), लोकेश बघेल, धर्मेंद्र चौधरी, मंच संचालक नितिन अग्रवाल (उद्योगपति), हरीश अग्रवाल (सभासद), प्रभात चौधरी (भाजपा नेता), श्यामू लाला चक्की वाले, ब्रजेश शर्मा पंडित, अनिल शर्मा खराद वाले, सचिव विक्की तिवारी (सभासद प्रतिनिधि), अजय ठाकुर (सभासद), लल्लू बघेल (सभासद प्रतिनिधि), सोनू पंडित (पत्रकार), विजय अग्रवाल रजावल वाले, मनीष पंडित (पत्रकार) को चुना गया है। अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन की मंडली के द्वारा लीला का मंचन होगा। आकर्षक झांकियों के साथ श्रीराम की बरात निकाली जाएगी। इसके लिए अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस के झांकी सजाने वालों से संपर्क किया जा रहा है। श्रीरामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा। दशहरा के दिन रावण-काली मेले का भी आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!