रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी के छोड़कर जाने पर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

लोधा। थाना रोरावर की जलालपुर चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे युवक ने पत्नी के छोड़कर जाने पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। बुधवार को जब वह घर से बाहर न निकला तो आस-पड़ौस के लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार खैर के गांव बिलखौरा निवासी सुभाष पुत्र ओमप्रकाश जलालपुर चौकी क्षेत्र में केबीआर स्कूल के पास किराए के मकान में परिजनों के साथ रहता था और मेहनत मजूदरी करता था। परिजनों के अनुसार सुभाष की पहली पत्नी की बेटे के जन्म देने के बाद मौत हो गई थी। जिस पर उसने एक बच्चे की मां को अपने साथ रख लिया था। उसके बाद महिला के दो बेटे और पैदा हो गए। मंगलवार को उसकी दूसरी पत्नी किसी बात पर बच्चों को लेकर घर से चली गई। जिस पर सुभाष ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार काे आस-पास के लोगों ने घर बंद देखा तो उन्हें शक हुआ। जिस पर उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुभाष का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!