रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास के गांव मलिक में मूर्ति स्थापित करने पर विवाद

इगलास। ब्लाक के सुभाष ग्राम के मजरा मिलिक में बृहस्पतिवार की रात्रि में लगभग एक बजे शिवमंदिर परिसर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति लगा दी गई जिसको लेकर ग्रामीणों में आपस में विरोध होने लगा।

विदित रहे कि दस दिन पूर्व गांव में बघेल समाज के लोगों की पंचायत हुई थी जिसमें यह यह तय हुआ था कि महाराानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति निजी जमीन में या पंचायत की जमीन में सरकारी अनमति के बाद लगाई जाएगी। बृहस्पतिवार की रात्रि में एक बजे चुपचाप शिव मंदिर के परिसर में मूर्ति स्थापना के लिए फाउंडेशन तैयार करके मूर्ति लगा दी गई। शुक्रवार की सुबह मूर्ति शिव मंदिर में मूर्ति को देखकर विरोध के स्वर फूटने लगे, इस दौरान पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने सहमति बनाकर मूर्ति को शिव मंदिर से हटाने के साथ ही फाउंडेशन को तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंदिर परिसर में बने फाउंडेशन को कुछ लोग तोड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि मूर्ति को ससम्मान घर पर रखवा दिया गया है, सरकारी नियमावली का पालन करके सरकारी जमीन या निजी जमीन में मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

सी.ओ. महेश कुमार का कहना है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा महारानी अहिल्याबाई की मूर्ति को शिव मंदिर परिसर में लगाया गया था जिसका आपस में ही विरोध होने पर सम्मान सहित मूर्ति को शिव मंदिर परिसर से हटा दिया गया है, सूचना पर पुलिस गांव में मौके पर पहुंची प्रकरण की जानकारी की, गांव में मूर्ति को लेकर अब किसी भी प्रकार कोई विवाद नहीं है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!