भुमियां बाबा मंदिर में उमड़ा भक्ताें का जनसैलाव, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर
गभाना। सावन मास के पांचवें सोमवार को क्षेत्र के कन्होई गांव स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में बाबा के जलाभिषेक एवं उनकी पूजा- अर्चना को श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड़ पड़ा। भाेर से देर शाम तक मंदिर हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
बता दें कि जीटी रोड के पास बसे गांव कन्होई में रेलवे लाइन के सहारे बना श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम प्राचीन समय से ही चमत्कारी आश्रम के रुप मे विख्यात रहा है। मान्यता है कि श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवारों को यहां आकर बाबा की समाधी का दूध व जल, बेलपत्र से अभिषेक व कुएं की पूजा-अर्चना करने पर यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामनाओं पूरी हाेती हैं।
इसी मान्यता को लेकर सावन के पांचवें सोमवार को सुबह से ही बाबा के भक्तों का अपार सैलाब मंदिर आश्रम पर उमड़ पड़ा। वहीं मंदिर परिसर में चल रहे भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। परिसर के बाहर लगे मेले में सजे खेल कूद, तमाशों के अलावा खान-पान की दुकानों पर खरीददारी कर श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर आनंद उठाया।
मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी मुस्तैद रहे। आयोजन में सेवा समिति के संरक्षक रवि कुमार सिंह, केके सिंह, निरंजन सिंह, रामजीलाल, गोपाल बाबू, रवेंद्र सिंह भोले, महेंद्र कुमार, रिंकेश सिंह, दिलीप शर्मा, सचिन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
