रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बीएफए और एमएफए के विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। अर्जुन और दर्शिता ने भजन प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बनाया, जबकि प्रीति ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। तनिष्का और ट्विंकल, खुशी, सृष्टि व वैभवी, लीना, दीक्षा, प्रिया व जाह्नवी तथा सुजीत कुमार, नेहा और दीपा ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार विजेता रहे। वहीं फेयरवेल का खिताब जाह्नवी राठौरिया के सिर सजा। संचालन प्रीति भारती व अर्जुन यादव ने किया। इस अवसर पर प्रो. देबाशीष चक्रवर्ती, डा. रामकृष्ण घोष, डा. प्रेमलता यादव, विलास पालखे एवं उदय सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!