रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव बरौठ छजमल के पास से गुजर रही डेडीकेट फ्रेटकॉरीडोर की रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।

गांव बरौठ छजमल के डीएफसी की रेलवे लाइन गुजर रही है। शुक्रवार देर रात को रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव क्षति विक्षत हालत में पड़ा दिखाई दिया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!