मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाया गया दीपोत्सव
इगलास।मंगलायतन विश्वविद्यालय के सुमंगलमछात्रावास के विद्यार्थियों ने रंगारंग दीपोत्सव का आयोजन किया। आयोजन में छात्रावास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के धमाकों के साथ कविता की फुलझडियां भी चलाई।
मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. सिद्दीविरेशम, विशिष्ठ अतिथि कुलसचिव बिग्रेडियरसमरवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने वीणा वांदिनी मां सरस्वती व प्रथम आराध्य श्री गणपति की संगीतमई वंदना प्रस्तुत की। छात्रा आरती व आयशा की सजा लो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आए हैं गीत की प्रस्तुति पर सभी मंत्रगुग्ध होकर झूम उठे। वहीं भव्या, रक्षित, चेतना, निखिल, रेसू आदि ने भाव नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कुलपति प्रो. पीके दशोराव परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषितकी। आयोजन में प्रो. सिद्धार्थ जैन, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, वार्डन लक्ष्मण सिंह का सहयोग रहा। इस अवसर पर शशांक सिंह, दयाशंकर, शिवम, विशाल, आलोक, राहुल, साहस, भव्या, नंदनी, कुमकुम, अंजली, पारुल आदि ने व्यवस्था संभाली।

दीपावली के आध्यात्मिक पक्ष पर की चर्चा
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य संस्थान में धनतेरस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा दीपावली का आध्यात्मिक आयोजन संयुक्त रुप से किया गया। प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी गणेश पूजन के साथ किया। इसके बाद गोष्ठी में मानव जीवन में दीपावली के आध्यात्मिक पक्ष पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। वहीं प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. अंकुर अग्रवाल, प्रो. सौरभ कुमार, प्रो. अशोक पुरोहित के साथ डा. नियति, डा. उन्नति, डा. शालू डा. मौ. अरसलान, डा. सिराज, डा. विपिन व रघुराज सिंह उपस्थित रहे।