रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सौंगरा में गरीबों को त्योहारों को खुशियां बांटो कार्यक्रम का आयोजन

गभाना। क्षेत्र के गांव सौंगरा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा चेतना मंच के तत्वावधान में गरीबों को त्योहारों की खुशियां बांटों कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज शर्मा व अध्यक्ष विजयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके वरिष्ठ अधिवक्ता ने संस्था के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को त्योहारों की खुशियां बांटना एक अच्छी पहल है। सभी लोगों को एेसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। हम सभी को अपनी कमाई का कुछ भाग गरीबों की मदद में जरूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान करीब 12 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को खील, बतासे, मिठाई, दीपक, मोमबत्ती व खाद्य सामग्री के अलावा कपड़ों का वितरण किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कानूनगो नीरज शर्मा, नखलेश्वर शर्मा, प्रमोद गौड़, उदयवीर शर्मा, कुक्की सिंह, शेरपाल सिंह, भूरा सोलंकी, मोहम्मद फुरकान, राम अवतार शर्मा, सचिन सांई, विकास शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!