रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीआईजी ने किया नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

इगलास : अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ मंगलवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं, नवनिर्मित हास्टल का उद्घाटन किया।

डीआईजी मंगलवार की रात्रि करीब आठ बजे कोतवाली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भोजनालय में खाने की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेख रखरखाव, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मालखाना, गैंगचार्ट, बीट बुक, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाना परिसर/कार्यालय की साफ-सफाई को चैक किया गया तथा ई- एफआईआर की संख्या बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने, अधिक से अधिक बीट सूचनाएं अंकित करने, OP पहचान सॉफ्टवेयर में अपराधियों का डाटा फीड करने व साइबर सम्बन्धी अपराधों में आमजन को जागरुक करने, जनसुनवाई कर आगन्तुक/ पीडितों की समस्याओं के निस्तारण, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयवद्ध त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया शस्त्रागार का निरीक्षण करने के साथ ही रख रखाब को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आवासीय बैरक और कोतवाली परिसर में साफ-सफाई के साथ जरूरी सुविधाओं की जांच की। उन्होंने थाने पर नवनिर्मित 32 कर्मियों के हास्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी ग्रामीण पलास बंसल, एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी अपराध रजनी सीओ राजीव द्विवेदी, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!