रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा है डाल्फिन

इगलास। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-5 के कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल सिंह के संयोजन में ’डॉल्फिन कंजर्वेशन अवेयरनेस’ विषय पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।

इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में मोहम्मद शाहनवाज खान रहे। वह वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया में एसोसिएट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शाहनवाज खान ने अपने व्याख्यान में डॉल्फिन के संरक्षण की आवश्यकता और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, इन्हें बचाना पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने डॉल्फिन की विभिन्न प्रजातियों की पहचान, उनके आवास तथा वर्तमान समय में इनके सामने आने वाले खतरों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और अवैध शिकार के चलते डॉल्फिन की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इसे रोकने के लिए जागरूकता और ठोस संरक्षण उपायों की जरूरत है। वेबिनार में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी, डा. मनीष आदि का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!