रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

गभाना। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं स्वच्छता व बापू तथा शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

सोमना मोड़ स्थित जयराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताएं सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के संस्कारों को हमें आत्मसात करना चाहिए। सादगी और कर्तव्य निष्ठा के आदर्श प्रतिमान “जय जवान जय किसान” के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन शैली को हमें अपनाना चाहिए। यहां पर पूजा सिंह, संतोष कुमार सिंह, सचिन कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, नेहा सिंह, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनोद तिवारी व प्रधानाचार्या दीपमाला जादौंन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने दोनों महापुरुषों द्वारा राष्ट्र एवं मानवता के प्रति उनके योगदान की चर्चा करते हुए भावी भारत के निर्माण में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नाटक, गीत, कविताओं के माध्यम से दोनों महापुरूषों के आदर्शों पर चलने का आहृवान किया। इस मौके पर बच्चों ने स्वच्छता रैली निकालकर व सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। यहां पर अर्चना तिवारी, अमित कुमार, उपेंद्र शर्मा, प्रीति राघव, रीमा सिंह, कुमकुम सिंह, कौशल कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, ओमवर सिंह, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।नगर के सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने दोनों ही महापुरूषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पर रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, आशा राजपूत, मंजू देवी, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, कुमारी हिना सिंह, कुमारी भावना राजपूत, कुमारी गुंजन सिंह, कुमारी हेमा, कुमारी नीतू, सौम्या सिंह, कुमारी सुमन, आरती कुमारी, रितु कुमारी, कुमारी स्वाती, रवि कुमार, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!