CO सुमन कनौजिया को बनाया CO क्राइम, RK सिसौदिया संभालेंगे गभाना का चार्ज
अलीगढ़। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से अलीगढ़ जनपद में सीओ LIU के पद पर प्रभात कुमार तिवारी को नियुक्त किया है। जिस पर एसएसपी कलानिधि ने सीओ के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। सीओ गभाना सुमन कनौजिया को सीओ क्राइम व कार्यवाहक सीओ LIU राकेश सिसौदिया को सीओ गभाना बनाया गया है।
बता दें कि पोथी प्रकरण में मुकदमा दर्ज न होने के दो सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को भाकियू समेत विभिन्न संगठनों ने पहले गभाना थाना पर फिर बाद में तहसील पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया था, उन्होंने बाद में हाईवे पर जाम लगा दिया था। उन्होंने सीओ व इंस्पेक्टर का स्थानांतरण की मांग की थी।
जिस पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने लोगों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं चंडौस में रविवार को राम बरात रोकने कर हुए हमले में स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन को इसका जिम्मेदार मान रहे थे। मंगलवार को एसएसपी ने सीओ सुमन कनौजिया को गभाना सर्किल से हटाते हुए खाली चल रहे सीओ क्राइम के पद पर नियुक्त कर दिया है।