रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में हवन यज्ञ व पूजा पाठ के साथ शुरू हुआ शिक्षा सत्र

शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा अटल आवासीय विद्यालय : रघुराज

गभाना। क्षेत्र के गांव टमकौली में अलीगढ़ मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चाें को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय में सोमवार को शिक्षा सत्र की शुरूआत हो गई।

शिक्षा सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्ममकार सन्ननिर्माण समिति के अध्यक्ष व राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने हवन यज्ञ के साथ पूजा-अर्चना कर व नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल आवसीय विद्यालय मुख्यमंत्री की प्रमुख योजनाओं में संचालित हैं। उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे। ऐसे बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रदेश के 18 मंडलों में आवासीय विद्यालय खोले गए हैं। आगे यही विद्यालय प्रत्येक जिले में भी खोले जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह विद्यालय नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय व सैनिक स्कूल के आधार पर संचालित किया जाएगा। अटल आवासीय विद्यायल शिक्षा के क्षेत्र मील का पत्थर साबित होगा। अलीगढ़ मंडल के चारों जिले अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएगी, साथ ही उन्हें विभाग की ओर से ही कपड़े, ड्रेस, पाठन सामग्री, रहने के लिए आवासीय व खाने पीने की सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।शिक्षा सत्र शुरू हो जाने पर उन्होंने बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों को भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा।

डीएलआरसी सियाराम ने ने बताया कि 5.49 हेक्टेयर में लगभग 59.49 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय भवन तैयार किया गया। शासनस्तर से विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत करीब दस शिक्षकों के स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। नवोदय व केंद्रीय विद्यालय से उत्कृष्ट शिक्षा मुहैया कराने वाले सेवानिवृत शिक्षकों को यहां पर तैनाती दी गई है।पहले साल यहां पर चारों जनपद से कक्षा छह के लिए 80 बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री ने चयनित छात्रों को पाठन सामग्री का किट वितरण किया। इस मौके र उप श्रम आयुक्त मेरठ राजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राहुल सारस्वत, अर्जुन प्रसाद शर्मा, डॉ सुमन लता, गुलाब सिंह, संजेश यादव, प्रशांत सिंह, नीशू ठाकुर, संजेश शर्मा, शीलेंद्र सिंहं समेत अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रही

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!