रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मातृ दिवस पर प्रस्तुत की भावपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियां

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “मातृ दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को विकसित करना था।

कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के नन्हे विद्यार्थियों ने मां तेरी उंगली पकड़ के चला गीत पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर क्राउन एवं बैज तैयार किए। कक्षा पंचम के विद्यार्थियों ने मां विषय पर कविता एवं निबंध लेखन कर अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर प्रेरणादायक एवं आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने शिक्षकों व विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना की। निर्देशिका मान्या अग्रवाल ने कहा कि मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें दुनिया समाई है मां के बिना संसार अधूरा है। प्रधानाचार्या चारू गुप्ता ने कहा कि मां का हृदय अत्यंत कोमलता के साथ विशालता भी लिए हुए होता है। इस अवसर पर प्रीति सिंह, प्रभा सिंह, दीप्ति जैन, नीतू तौमर, नूतन मित्तल आदि उपस्थित रहे।

बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु होती है मां

कस्बा के किड्जी स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। माताओं ने केक काटकर मदर्स डे का उत्सव मनाया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मातृत्व के महत्व, परिवार में मां की भूमिका एवं संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डायरेक्टर डा. अनुराधा शर्मा ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु भी होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया तथा बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरित किए गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!