तहसील में समय से नहीं पहुंचते कर्मचारी, भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत
खैर। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के समय से न पहुंचने और समय से पूर्व ही चले जाना का मामला शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष आया है।
मामले में भाजपा नेता ठा. टीपी सिंह जादौंन ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि योगी सरकार में भी सरकारी कर्मचारी इतने बेलगाम हो गए हैं कि वह समय से दफ्तरों में नहीं पहुंचते है, इतना ही नहीं समय से पूर्व ही वह दफ्तरों को छोड़कर चले जाते हैं। ऐसा हाेने से सरकारी काम काज तो प्रभावित हो ही रहा है, वहीं अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, मंडी, ब्लाक, नहर, स्वास्थ्य आदि विभागों से जुड़े अधिकांश कर्मचारी अलीगढ़ में ही रहते हैं। जिनका दफ्तरों में आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि तहसील के मुखिया एसडीएम का खुद यही हाल है तो बाकी कर्मचारियों के मनमानी पर लगाम कहां से लग सकेगा। कर्मचारियों की मनमानी व लापवाही का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, उनका कीमती समय और पैसा जाया होता है। उन्होंने डीएम ने खैर तहसील के अलावा सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर हकीकत जानने की मांग की है।