रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विवाहिता के साथ ससुर ने की छेड़छाड़

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो विवाहिताओं को दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न किया गया। एक विवाहिता के साथ ससुर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने एसएसपी से इस संबंध में शिकायत की थी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों की शादी सामूहिक विवाह समारोह के दौरान थाना गौंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी विष्णु प्रताप व विनोद कुमार के साथ 26 फरबरी 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते रहते हैं। छोटी बहन पर ससुर गंदी नजर रखता है और छेड़खानी करता है।

विगत 22 अक्टूबर को पति, ससुर व ननद ने मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके वाले दोनों बहनों को मायके में बुला लाए। पीड़िता सात माह की गर्भवती है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िताओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!