रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेसवां में धूमधाम से निकाली गई मां काली की शोभायात्रा

इगलास। कस्बा बेसवां में शुक्रवार को श्री सनातन धर्म रामलीला के तत्वावधान में मां काली की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों, ढ़ोल, मृदंगों के साथ धूमधाम से निकाली गई।

शोभा यात्रा राधा बल्लभ मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक, सब्जी मंडी से जैन धर्मशाला होते हुए किला गेट पर पहुंची। मां काली के स्वरूप ब्रह्मदेव शर्मा बने। लांगुराओं ने अपनी तलवारबाजी की तीस कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

मां काली के स्वरूप का जगह-जगह आरती करके पूजन किया गया। मुख्य बाजार में आकर्षक सजावट की गई। शोभायात्रा धरणीधर सरोवर के तट पर रामलीला मैदान के पास स्थित प्राचीन मां काली मंदिर पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुरारी लाल उपाध्याय, जगदीश प्रसाद बंसल, तेजेंद्र नाथ सारस्वत, बनवारी लाल राठी, वीरेंद्र कौशल, भरत शर्मा, विजय गोयल, बाबी राठी, नीरज सारस्वत, लोकेश गुप्ता, अभिषेक, शर्मा, गौरव राजपूत, गोविंद शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, सत्यम कौशल, आदिल खान, आकाश अग्रवाल, सपन ठेनुआ आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!