रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोल प्लाजा पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री का किया स्वागत

गभाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का रविवार को गभाना टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। दोनों दिग्गज नेता दिल्ली से कार द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। टोल प्लाजा पर काफिला रुकते ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा ही पार्टी की असली शक्ति है। वहीं, धर्मपाल सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन और सेवा ही भाजपा की पहचान है, जिसे बनाए रखते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना मुख्य लक्ष्य है। इस स्वागत कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, बरौली विधायक जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, शल्यराज सिंह, शरद ठाकुर, आरडी शर्मा और मुनेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!