रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में घायल युवकी उपचार के दौरान हुई मौत

गभाना। नेशनल हाईवे पर गांव भांकरी के पास शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 40 वर्षीय युवक अमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मूल रूप से पूर्वी दिल्ली के मोजपुर भजनपुरा निवासी अमित पुत्र भगवान दास दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को अमित अपने दोस्त सचिन निवासी हर्ष विहार, दिल्ली के साथ बाइक से हाथरस से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गभाना क्षेत्र के भांकरी कट के पास पहुँची तभी एक अनियंत्रित कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश देर रात उपचार के दौरान अमित की मृत्यु हो गई।

रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद वे शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए। मृतक अमित अपने पीछे एक बेटा और रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।

error: Content is protected !!