स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई निश्शुल्क जांच
इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय युवा सेवा संगठन के सौजन्य से निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत रोग संबंधी उपचार व परामर्श दिया गया। वहीं निश्शुल्क दवा वचश्मा वितरण किया। मोतियाबिंद के रोगियों को आपरेशन की सुविधा प्रदान कर डा. श्राफ आई हास्पिटल वृंदावन भेजा गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार सहयोगी ने किया।
डा. खुशबू अग्रवाल, डा. योगेश शर्मा, डा. अरकान अहमद, डा. विवेक शर्मा व सहयोगी अभिषेक कुमार, निशा, डा. संजय प्रसाद की टीम का सहयोग रहा। इस दौरान 157 नेत्र, 37 महिला, 35 बाल रोग, 28 दांत रोगियों का परीक्षण हुआ। 15 लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजा गया। संगठन प्रमुख समाज सेवी नितिन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूरज शर्मा, पंकज अग्रवाल, उदित गौड़, पंकज मित्तल, भगवती गोयल, अंकित जिंदल, सोनू बंसल, राहुल उपाध्याय, शुभम शर्मा आदि थे।
कैंसर के प्रति छात्राओं को किया जागरुक
इगलास। कैंसर जागरूकता दिवस पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में स्कूली बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बिमारी को डिटेक्ट करने, रोकने और इसकी रोकथाम करने और जागरूकता फैलाने हेतु हर वर्ष सात नवंबर को कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता हैं। कैंसर की कोई एक वजह तो नहीं है लेकिन कैंसर होने के कई कारण भी बताए जाते हैं जैसे तंबाकू सेवन, ज्यादा वजन, शराब का सेवन आदि है। शुरुआत में इसका इलाज भी संभव है। इस अवसर पर गुलाब सिंह, कंचन सिंह, अर्चना, खुशी, माधुरी, कुशुम, पल्लवी, काजल, पूजा, सुमन, डौली, अंकिता आदि थे।