रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्काउट गाइड का मनाया गया स्थापना दिवस

इगलास। क्षेत्र के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्काउट गाइड का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बाल स्काउटों को प्रशिक्षण के साथ स्काउट इतिहास का भी ज्ञानार्जन कराया गया। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल सहित स्काउट गाइडों ने स्काउट जन्मदाताबेडेनपावेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रशिक्षक ऋषि कुमार ने प्रशिक्षण दिया। जिसमें स्काउट प्रतिज्ञा, स्काउट के नियम, अनुमान लगाना, गांठ लगाना फांस-बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अनुशासन, सेवा कार्य आदि की जानकारियां प्रदान की गई। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी स्काउट गाइड की उपयोगिता देशवासियों के लिए सहायक सिद्ध हुई है। शिविर में पूनम राघव, अलका शर्मा, नीतू तोमर, मनीष शर्मा, प्रवेश अग्रवाल थे।

वहीं कजरौठ के राजकीय बालिका इंटर कालेज में स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर कंचन सिंह, ऋषि कुमार व गाइड प्रभारी सरिता शर्मा के नेतृत्व में कैंप लगाया। इस अवसर पर डा. प्रीति वार्ष्णेय, आरती वर्मा, लीना कटारा, प्रियंका वर्मा, मेघा चौधरी, अपर्णा मिश्रा, अर्चना, शिप्रा सिंह, वैशाली आदि थी। प्रधानाचार्य रेनू बाला की पहल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी गुरदयाल प्रजापति ने छात्राओं को शतरंज की बारीकियों से परिचित कराया। इस अवसर पर लीना कटारा, अर्चना थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!