जूनियर्स के स्वागत के लिए हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशंस विभाग के बीसीए के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह देखते ही बन रहा था। किसी ने सुरों से समां बांधा तो किसी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। जूनियर्स ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया और रैंप वॉक के जरिए अपनी व्यक्तित्व शैली प्रदर्शित की। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. महेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में संवाद, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में अजय चैधरी को मिस्टर फ्रेशर, काजल चैधरी को मिस फ्रेशर, सौरभ को मिस्टर इवनिंग, सालेहिन फतेमा को मिस इवनिंग तथा पायल पाल को बेस्ट परफॉर्मेंस का खिताब दिया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डा. अंकुर कुमार, दिव्या माहेश्वरी और उपमा शामिल रहे। विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो. उदय शंकर, डा. मनोज वाष्र्णेय, शिवानी वाष्र्णेय, अर्शिल नूर, शानू गुप्ता, हिमांशु शर्मा, पंकज निगम, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वहीं मंगलायतन विश्वविद्यालय के विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में ‘शुभारम्भ 2025’ फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। फ्रेशर पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। डांस प्रस्तुतियों में लवली, नमिता, दीपा, नेहा, खुशी, जाह्नवी, यशी, ऋषभ, वैभवी और सृष्टि ने आकर्षक प्रदर्शन किया। कविता पाठ लुभाशी ने किया जबकि दर्शिता एवं मुरलीधर ने सुगम संगीत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सुजित कुमार को मिस्टर फ्रेशर और ट्विंकल शर्मा को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। आयोजन की व्यवस्था प्रिया सोलंकी, चंचल, सुशांत, दीपक, फराह, निशा, मेघा, लीना, दीक्षा और नेहा ने संभाली। कार्यक्रम समन्वयन अजय सिंह राठौर रहे। इस अवसर पर डा. रामकृष्ण घोष, डा. प्रेमलता यादव, विलास पालखे, उदय सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे।