रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना भागवत कथा- कन्हैया के जन्म पर बजी बधाई, यशोदा मैया ने लुटाए उपहार

गभाना। नगर के मदनधाम कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास डा. विजय कृष्ण चतुर्वेदी ने कन्हैया के जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया। जन्म की बधाइयां बजी तो पूरा पांडाल निहाल हो उठा। हर कोई अपने कान्हा की एक झलक पाने को लालायित हो उठा। यशोदा मैया ने खुशी में जमकर उपहार लुटाएं।कथा व्यास विजय कृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में कंस के कारागार में हुआ। कंस के आतंक से भयभीत भगवान श्री कृष्ण के पिता वासुदेव उन्हें गोकुल लेकर पहुंचे। वासुदेव ने कान्हा को सूप में लिटाया और यमुना पार करने लगे। भादों का महीना था। यमुना महारानी पूरी उफान पर थी मगर ज्यों ही कान्हा के पांव स्पर्श हुए यमुना महारानी शांत हो गईं। गोकुल में कन्हैया को देखकर यशोदा मैया और नंद बाबा निहाल हो उठे। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।कन्हैया के जन्म की सूचना मिलते ही पूरे गोकुलवासी नंदबाबा के घर पहुंच गए। यहां जन्मदिन की खुशियां जोर-शोर से मनाए जाने की तैयारियां थी। यशोदा मैया के साथ सखियां बधाइयां गा रही थीं। गोकुल वासियों ने उपहार मांगना शुरू कर दिया यशोदा मैया ने भी खुशी में ढेर सारे उपहार लुटाएं। हर कोई कान्हा को देखने के लिए लालायित हो उठा। गोकुल के हर नर नारी झूम रहे थे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान का जन्म संतों, ऋषियों और भक्तों के उद्धार के लिए होता है। दुष्टों और अधर्म का विनाश करने के लिए होता है। इसलिए भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर देवता गण भी प्रसन्न हो गए और उन्होंने पुष्प की बारिश की। भगवान का जन्म होते ही धरती माता भी प्रसन्न हो उठी कि अब मेरे ऊपर से पापियों का भार कम होगा। धर्म की पुनः स्थापना होगी। कृष्ण जन्म की कथा सुन पांडाल में उपस्थित श्रोता खुशी से झूम उठे। श्रोताओं ने खूब बधाईयां गाते हुए जमकर नृत्य किया। इस दौरान भक्तों ने जमकर खेल- खिलौने के साथ पुष्पों की वर्षा कर कृष्ण जन्म की खुशी मनाई। इस मौके पर नीरज गुप्ता, चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, कांतिलाल गुप्ता, भोला शंकर वर्मा, अनिल सारस्वत, धर्मेंद्र ठाकुर, अतुल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, भुवनेश कुमार सिंह, देवकी नंदन पांडेय, वेदप्रकाश शर्मा, अमन अग्रवाल, मनवीर चौधरी, धर्मपाल सिंह, सुधा गुप्ता, तनु अग्रवाल, निधि गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, ललितेश अग्रवाल, रमा गुप्ता, सुमन गुप्ता, मधु वर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!