रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना गभाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिससे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव गांवरी निवासी गोपीराम पुत्र सुखराम कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के अधार पर रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।


गांवरी में दहेज की मांग को लेकर दो बहनों के साथ की मारपीट

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव गांवरी में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने दो बहनों के साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव खैमपुर निवासी पूजा पुत्री हरिओम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी तथा बहन कीर्ति की शादी जून 2020 में थाना गभाना क्षेत्र के गांव गांवरी निवासी महेश वनाहर सिंह पुत्रगण भूरा सिंह के साथ पिता ने अपनी सामर्थ्य से खूब दान दहेज देकर की थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हैं।

अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर देवर नाहर सिंह, ससुर भूरा व सास कमलेश दोनों बहनों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!