रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चुआवली निवासी तिलक सिंह पुत्र धनीराम, राजेंद्र पुत्र करन सिंह व कलुवा गांव निवासी निरंजन सिंह कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से वांछित चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किए थे। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सोमवार को पुलिस ने तीनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!