गभाना पुलिस ने गोकशी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि थाना लोधा के गांव रायट निवासी बिल्लो पत्री मल्लाह गोकशी की घटनाओं में शामिल थी। जिसके खिलाफ पिछले दिनों चंडौस थाना में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना थाना गभाना से की जा रही है। बुधवार को पुलिस ने वांछित बिल्लो को महरावल पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।