रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

पिसावा। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को वह एसआई रामकुमार व कांस्टेबल रवि शंकर के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर गांव शाहपुर में मुख्य मार्ग पर तालाब के समीप खड़े एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश पुत्र चंद्रपाल निवासी शाहपुर थाना पिसावा बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


सोमना तिराहा से युवक बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। क्षेत्र में सोमना तिराहा से युवक की बाइक को चोर चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी ग्रीस कुमार पुत्र वीरपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह बीती 18 दिसंबर की शाम को अपाची बाइक से चंडौस से काम करके घर लौट रहे थे। तभी वह सोमना तिराहे पर अपनी बाइक को खड़ा करके एक दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिए चले गए। वापस आने पर उसकी बाइक गायब मिली। जिस पर उसके होश उड़ गए। काफी तलाशने के बाद भी बाइक का कहीं पता न चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!