जयंती पर याद किए गए महाकवि तुलसीदास
इगलास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में गोकुल चंद कटारा के आवास पर तुलसी जयंती मनाई गई। इस दौरान हवन यज्ञ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कवि देवेंद्र देव, श्रीप्रकाश सृजन, गाफिल स्वामी ने कविता पाठ किया। लक्ष्मी नारायण कौशिक, प्रभात शर्मा, अशोक वशिष्ठ, हरिशंकर दीक्षित आदि ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. नरपतिदेव भारद्वाज ने तुलसीकृत रामचरित मानस को समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक बताया। इस अवसर पर अमित कटारा, उमाशंकर शर्मा, रामजीत शर्मा, चौ. हरपाल सिंह, राजवीर सिंह, दीवान सिंह, वीरपाल सिंह, अशोक रावत, नरेंद्र शर्मा, कालीचरन गौड़ आदि थे। वहीं गहलऊ के तक्षशिला पब्लिक स्कूल में जयंती पर दीपक प्रज्वलित करके तुलसीदास को याद किया गया। शिक्षिकाओं द्वारा उनकी उपलब्धि व रचनाओं का भी उल्लेख किया।
