चंद्रयान की सफलता पर खुशी में लहराया तिरंगा
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न मनाया। विद्यार्थियों ने टीवी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी और तिरंगा लहराकर खुशी जाहिर की। शाम 6:4 पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया है। अध्यक्ष जतन चौधरी ने इसरो की टीम व भारतीय वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है। साउथ पोल पर जाने वाला भारत पहला देश है। इस अवसर पर गौरव चौधरी, आदित्य, युवराज, कपिल, आर्यन, दीपक, हनी, सूरज, प्रतीक, साधना आदि थे। वहीं मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं 200 विद्यार्थियों ने मुख्य सभागार में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा। सफलता मिलने के बाद इसरो के वैज्ञानिक व देशवासियों को बधाई दी। खुशी का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में तिरंगा हाथ में लेकर रैली निकाली एवं देश भक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। इस अवसर पर दयाशंकर, शिवम, रोहिणी, कुमकुम, नंदिनी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभागार में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. पीसी शुक्ला, डा. शिवांस, अभिषेक गुप्ता, अंजू, राजेंद्र आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला। क्षेत्र में तमाम जगह लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग काे लाइव देखा। सफलता मिलने के बाद लोगों ने खुशी का प्रदर्शन कर बधाई दी।