हिंदू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल सेवा समिति की हुई बैठक
इगलास। गौंडा गोरई रोड भ्यामल खेड़ा मंदिर पर हिंदू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल सेवा समिति की बैठक राष्ट्रीय संयोजक चौधरी बच्चू सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भरतपुर के कुम्हेर में महाराजा सूरजमल जी की देश में सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण चल रहा है।
उसके लिए जनपद अलीगढ़ से सहयोग पहुंचाया जाएगा व बीकेयू चढूनी व जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा हमारे महाराजा सूरजमल न होते तो आज हमारे देश में हिंदू धर्म न होता राजा साहब ने ही हिंदू धर्म की रक्षा की इसीलिए उन्हें हिंदू धर्म रक्षक हिंदू सम्राट के नाम से भी जाना जाता है।
वहीं राष्ट्रीय संयोजक द्वारा महाराजा सूरजमल की तस्वीर भेंट कर चौधरी संतोष सिंह मगदा वालों को महाराजा सूरजमल सेवा समिति अलीगढ़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में चौधरी प्रहलाद सिंह, राष्ट्रीय लोकदल की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता मलिक, राकेश चौधरी, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूदेव सिंह कुंतल, लोकेश तेवतिया, कुमरपाल सिंह, विक्रम सिंह, कोमल सिंह, चौधरी प्रमोद सिंह, रामवीर गुप्ता, अभय कुमार, डम्बर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी, मुकेश चौधरी, अजूआ शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।