रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

इगलास। उड़ान एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित उड़ान डिफेंस एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी हरीश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इगलास क्षेत्र हमेशा से शिक्षा में अग्रणी रहा है। समारोह में चौधरी हरिपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण कौशिक, गोकुल चंद्र कटारा, सतीश कौशिक, डॉ. रनबीर सिंह, गोविंद शर्मा और निदेशक सोनू खान ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित मेधावी विद्यार्थियों में लोकेंद्र, नितिन, शिवानी, हिमांशी, आदेश, शिखा, पलक पचहरा, और सोनू शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता डा. नरपति देव भारद्वाज ने की और संचालन सौरभ पाठक ने किया। इस अवसर पर किरन, सुनीता, पूनम, लाडो आदि लोग उपस्थित थे।

———————————————————–

गांव ब्यौहरा में शौर्य स्वाभिमान रैली आज

इगलास। सासनी रोड स्थित गांव ब्यौंहरा के समीप मां वैष्णो ग्रीन रिसोर्ट में शौर्य स्वाभिमान रैली का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप बाल्मिकी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, राज्यमंत्री रघुराज सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अनिल पाराशर, सहकारी बैंक की चेयरपर्सन डा. उमेश कुमारी, ब्लाक प्रमुख क्रमश: ठा. हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक कमल चौधरी प्रधान ब्यौहरा ने कहा है कि रैली में रागिनी कलाकार सेना के शौर्य पर प्रस्तुति भी देंगे। दोपहर 12 बजे से भंडारा भी चलेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!