रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन हेतु पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश में शिक्षा के साथ मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन हेतु पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्ले ग्रुप से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की कलात्मकता के गुर सीखें। शुभारंभ प्रधानाचार्य रुबीना शाहीन, सह-निर्देशक प्रियंका अग्रवाल, कैंप इंचार्ज नीतू तोमर, अलका शर्मा ने किया। तत्पश्चात योगा, पेंटिंग, डांस, क्रिकेट, म्यूजिक आदि कक्षों में विद्यार्थियों ने कार्य कौशल में ज्ञान अर्जन किया। कैंप में छात्रों के बेसिक ज्ञान हेतु गणित की कक्षाएं भी प्रारंभ की गई। जिसके तहत बच्चों में अंक गणना, विभाजन प्रक्रिया इत्यादि सुगमता से विद्यार्थियों ने किया।

छोटे बच्चों ने जुंबा, बिना आग के खाना पकाना एक्टिविटी के साथ, तैराकी का भी आनंद उठाया। प्रतिभागी बच्चों में उमंग उत्साह के साथ चेहरों की मधुर मुस्कान भी देखी गई। उछल कूद करते नन्हे बच्चे गर्मी के मौसम में कृत्रिम बारिश का आनंद लेते भी नजर आ रहे थे। प्रधानाचार्या ने आयोजित कैंप में प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने सर्वजन हिताय ऋतु चक्र अपनाया है, जिसका भरपूर आनंद उठाना चाहिए। सह-निर्देशिका ने कहा कि समर कैंप जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं में निखार आता है। क्रियाकलापों द्वारा बच्चे शिक्षा के साथ हुनरमंद भी बनते हैं। इस अवसर पर ममता गावर, ज्योत्सना शर्मा, अलका रानी, अंजलि वशिष्ठ, विमलेश, पिंकी तनु, अभिषेक चौधरी, कौशल कुमार, सचिन आदि थे।

राजकीय बालिका इंटर कालेज में समर कैंप

राजकीय बालिका इंटर कालेज में 21 मई से 10 जून तक चल रहे समर कैंप में छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता है। प्रधानाचार्य डा. प्रीति वार्ष्णेय के निर्देशन में समर कैंप की सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है। शिक्षिका आरती वर्मा छात्राओं के साथ मिलकर पूरे जोश और समर्पण के साथ प्रशिक्षण सत्रों का संचालन कर रही हैं। गुरुवार को फुटबाल और योग का प्रशिक्षण मुख्य आकर्षण रहा। छात्राओं ने पूरे मनोयोग और आनंद के साथ इन शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!