रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पति ने पत्नी की खुरपी से गाेदकर की निर्मम हत्या, बेटे को रेलवे लाइन पर रखा

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में गृह कलेश के चलते पति ने अपनी पत्नी की खुरपी से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी अपने सात माह के बच्चे को भी रेलवे ट्रैक रख आया। मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मासूम की जान को बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त खुरपी को भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर में फिरोज के मकान में पिछले एक महिने से आसिफ अपनी पत्नी हिना व सात माह के बेटे साथ किराए पर रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात्रि में आसिफ व पत्नी हिना साथ-साथ मिलकर बाहर टहले और फिर घर में जाकर सो गए। देर रात्रि में घर से चीख-पुकार मचने लगी। जिस पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आसिफ ने खुरफी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी के हाथ में खून से सनी हुई खुरपी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खुरपी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह का पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार जनों की ओर से तहरीर प्राप्त की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!