रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु

इगलास। कोतवाली के गांव हरिरामपुर निवासी एक युवक की थाना हाथरस गेट के गांव परताप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर की मौत हो गई।
गराम हरिरामपुर निवासी योगेन्द्र सिंह (22) पुत्र मलखान सिंह प्लम्बर का काम करता है रविवार को देर सांय वह हाथरस में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। हाथरस-इगलास रोड पर स्थित ग्राम परताप के समीप किसी अज्ञात बाहन की चपेट में आ गया, गंभीर हालत में उपचार के लिए जे.एन मेडिकल कालेज अलीगढ़ ले जाया गया। देर रात उपचार के दौरान योगेन्द्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर सांय गाव में उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!