काली के करतब देख रोमांचित हुए दर्शक, राम ने अग्निबाण से किया रावण का पुतला दहन
गभाना। नगर पंचायत गभाना के रामपुर में चल रही रामलीला के दौरान मंगलवार को राम-रावण की सेनाओं के बीच जमकर युद्ध हुआ। राम ने अग्निबाण छोड़कर लंकापति रावण के पुतले का दहन कर दिया। इस दौरान मां काली, चंड़ी के अलावा कई आकर्षक झांकियां निकाली गई।
काली स्वरूप के करतबों को देख दर्शक रोमांचित हो गए। शोभायात्रा के नगर की विभिन्न गलियों में भ्रमण के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर व पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मेला स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम ने अग्नी बाण से रावण के पुतले का दहन किया, वैसे ही जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
इस दौरान मेल का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था का बागडोर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मय फोर्स के साथ संभाले रहे। आयोजन में इस दौरान सरनाम सिंह, सभासद नरेंद्र शर्मा, ग्रीस कुमार, मुकेश शर्मा, डाॅ. श्यामसुंदर वशिष्ठ, अमित शर्मा, अनिल ठाकुर, मनीष शर्मा, प्रिंस चौहान, सोनू शर्मा, वरुण शर्मा, नरेश ठाकुर, गोपाल सिंह, अजीत सिंह, विवेक शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी,धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।