रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गिरधरपुर में महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या

गभाना। क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में एक महिला ने फांसी के फंदेपर लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरधरपुर निवासी ज्ञानचंद्र अलीगढ़ स्थित एक प्राईवेट बैंक में नौकरी करता है। सोमवार को वह ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि घर पर उसकी पत्नी 30 वर्षीय ममता व बच्चे मौजूद थे। देर शाम को ममता अपने कमरे में चली गई, जबकि उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे।

इसी दौरान ममता ने किसी बात को लेकर पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब बच्चे खेलते हुए कमरे में पहुंचे तो मां को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में ममता को फंदे से नीचे उतरा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक महिला चार लड़कियों की मां थी।

इस संबंध में एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। महिला के परिजन कोई भी घरेलू कलह से इंकार कर रहे हैं। मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

———-

पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के वसुंधरा फेस-2 में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों सौंप दिया है। घ्ज्ञटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा फेस-2 निवासी 31 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र सूर्यभान सिंह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात्रि में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया।

इसी बात से नाराज होकर उसने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा को तोड़कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आकाश फंदे पर लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि युवक ने घरेलू कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!