रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए

इगलास। राधा इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर के सातवीं तक के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि हार जीत अलग महत्व रखती है परंतु प्रत्येक विद्यार्थी को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। जूनियर ग्रुप से जलेबी रेस में कुंज, आदित्य, भूमि, यश, लेवंशी, रुपेश, ध्रुव, दर्शिका, अनन्या विजेता रहे। बैलून रेस में देवांश, चंचल, अंजलि, दक्ष ने बाजी मारी। 50 मीटर रेस में रुद्र, श्रेष्ठ, मिताली, अनुष्का, 100 मीटर रेस में लव, दीक्षा ने स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में टेरेसा हाउस, बैडमिंटन में कृष्ण व वैष्णवी विजेता रहे। क्रिकेट में टैगोर हाउस विनर व आर्यभट्ट हाउस रनरअप रहा। इस अवसर पर डायरेक्टर इंजी. दीपक मुकुटमणि ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी, कोच यतेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, मुमताज, जितिन भारद्वाज आदि थे।

error: Content is protected !!