रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, निकाली प्रभात फेरी

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान नगर स्थित शैली पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक रनवीर सिंह व प्रबंधक गायत्री देवी ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और तालियाँ बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति नाटक प्रस्तुत कर व देशभक्ति गीत गाकर सभी को भाव विह्वल कर दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान ध्वजा हाथ में लिए नन्ने मुन्ने बच्चे भारत माता की जय व वंदे मातरम का जयघोष करते हुए चल रहे थे।

—–

अंबेडकर पार्क में किया ध्वजा रोहण

इगलास। कस्बा के गोंडा रोड स्थित बाबा साहब अंबेडकर पार्क में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। सौदान सिंह विमल ने किया ध्वजा रोहण करके स्वतंत्रता दिवस की खुशी में मिठाई भी बांटी। इस अवसर पर पूर्व संभासद चंद्रपाल सिंह, यादराम दीवान, शंकर लाल, गिरीश सहाय, अनिल कुमार, टिंकू, बृजेश कुमार, श्रीप्रकाश आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!