रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

समाज में फैली बुराईयों के अंत तक पूर्ण नहीं होगी स्वतंत्रता

इगलास। श्री बुद्धसेन पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक ललित उपाध्याय ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति नाटक प्रस्तुत कर तो वहीं देशभक्ति गीत गाकर सभी को भाव विह्वल कर दिया। राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की फांसी का मंचन देख सभी की आंखों में आंसू आ गए। अंत मे प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा ने आजादी को परिभाषित करते हुए बताया कि आजादी तो हमें 78 वर्ष पूर्व ही मिल गई थी, किंतु जब तक समाज में फैली बुराइयों एवं कुरीतियों का अंत नही हो जाता तब तक हम गुलाम ही माने जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन में तनुज वालिया, अंशु कटारा, लीना अग्रवाल, हेमलता कौशिक, सोनी गौतम, शबनम गोस्वामी, बीना कश्यप, निशा अग्रवाल, वंदना पाठक, रितु चतुर्वेदी, पूनम सारस्वत, रिचा चौधरी, हिना उपाध्याय, धारवी गौतम, आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!