रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महराजपुर में दी गई योजनाओं की जानकारी

गभाना। क्षेत्र के गांव महराजपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाकर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की गई। शिविर में योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।

शिविर में भाजपा के सह जिला कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेज गति से विकास की ओर बढ़ रहा है। पूर्व की सरकार लाभार्थियों को एक रुपया भेजती थी लेकिन लोगों के हाथों में पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा ही पहुंचता था। अब यह बात पुरानी हो चुकी है। अब पीएम जितना रुपया भेजते हैं उतना पूरा रुपया लाभार्थी के खाते में पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह यात्रा गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। सरकार का उद्​देश्य है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से अछूता न रह पाए। मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने ग्रामीणों को पीएम आवस से लेकर शौंचालय, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में बाल विकास परियोजन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए वंचित लाभार्थियों के पंजीकरण किए। इस मौके पर सिया राम, प्रशांत कुमार, रविंद्र कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!