रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मासूम की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, मचा कोहराम

हाईवे भरतरी के पास मंगलवार देर रात में हुआ हादसा

 

गभाना। क्षेत्र के गांव भरतरी पर मंगलवार रात में सड़क पार कर रहे मासूम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का      रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।



हाेटल से खाना खाकर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार जनपद हाथरस के थाना सादाबाद के गांव गढ़ी एवेरन निवासी कुलदीप हाल में बुलंदशहर के थाना अरनिया के गांव ततारपुर में परिजनों के साथ रहकर टीएचडीसी में नौकरी करते हैं। वह मंगलवार देर रात्रि में पत्नी किरन देवी व 7 वर्षीय भतीजे सत्यम पुत्र गजेंद्र सिंह के साथ बाइक से सादाबाद जा रहे थे। वह हाइवे पर गांव भरतरी के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक से उनकी बाइक के पहिए में पंचर हो गया। कुलदीप बाइक को पंचर लगाने वाले की दुकान पर खड़ा करके पत्नी व भतीजे को सड़क की दूसरी तरफ स्थित एक होटल पर खाना खिलाने के लिए ले गए। तीनों खाना खाकर सड़क पार कर रहे थे कि तभी किसी वाहन ने सत्यम में टक्कर मार दी। जिसमें में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल बच्चे को टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टराें ने 7 वर्षीय सत्यम को मृत घोषित कर दिया।

छुट्टी बिताने आया था चाचा के घर

घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक सत्यम दो भाईयों में छोटा था और वह कुछ दिन पूर्व ही गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए अपने चाचा कुलदीप के यहां दादी के साथ आया था। जहां से मंगलवार रात्रि में कुलदीप उसे घर छोड़ने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!