रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ में चलेगा बृहद प्रकृति मित्र कार्यक्रम

मिशन शिक्षण संवाद की प्रकृति बचाने की पहल

अलीगढ़। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जल, जमीन, जीव, जंगल की चिंता करते हुए बृहद प्रकृति मित्र कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 5 जून से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े 10 हजारे से अधिक शिक्षक अभिभावक और छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रथम चरण में 5 जून को अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाने के साथ वृक्षारोपण की तैयारी की जाएगी जो 15 जुलाई तक चलेगी। जिसमें पौधों के लिए गड्ढे खोदकर तैयार किये जायेंगे और उनमें कम्पोस्ट इत्यादि डाल कर उन्हें पौधे लगाने के लिए तैयार किया जाएगा। द्वितीय चरण में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलेगा। बरसात का मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है, इसलिए इस मौसम में लगाये गए पौधों के जिन्दा रहने की दर सर्वाधिक होती है। तृतीय चरण 16 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा जिसमें लगाए गए पौधों की देखभाल की जाएगी। चतुर्थ चरण में अक्टूबर माह में रेड-टेप मूवमेंट के जरिये पौधों के संरक्षण की शपथ ली जाएगी। अक्टूबर माह में ही विद्यालयों को हरा-भरा कर कार्बन न्यूट्रल बनाने के अभियान को पूर्ण करते हुए 31 अक्टूबर को यह अभियान समाप्त होगा।

विभिन्न जनपदों में यह कार्यक्रम मिशन शिक्षण संवाद के संयोजक संचालित करेंगे और प्रत्येक चरण के फोटो ट्विटर के माध्यम से भेजकर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें पर्यावरण के इस महाअभियान से जोड़ेंगे।

                   संयोजक यतेंद्र सिंघल

जनपद अलीगढ़ के कार्यक्रम संयोजक यतेंद्र सिंघल व सह संयोजक प्रिया शर्मा ने बताया कि जनपद में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ संचालित किया जाएगा और जनपद के हेमलता गुप्ता, कविता गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा ,आमिर मुस्तफा, मीना गुप्ता, गीतिका, बृजेश सिंह, भूषण कुमारी इसमें सहयोग प्रदान करेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!