गांव रुस्तमपुर गौतना में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
इगलास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहनलाल कन्या जूनियर हाईस्कूल, रुस्तमपुर गौतना में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। अध्यक्षता नागेंद्र कुमार ने की। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता और पैराविधिक स्वयंसेवक अभिषेक नायक, सत्यप्रकाश गोयल और योगेंद्र ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रेमचंद्र शर्मा, कुलदीप कुमार, डौली शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।