रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लेखपालों ने अंतर्मण्डली स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गभाना। तहसील में कार्यरत लेखपालों ने अंतर्मण्डलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम केबी सिंह को सौंपा हैं।

तहसील अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लेखपालों से भूलेख संबंधी कार्यों के अलावा अन्य विभागों से जुड़े कार्य व शासनस्तर से चलाई जाने वाली विभिन्न योजानाओं को क्रियावंयन कराने में कार्य लिया जाता है। लेकिन फिर भी लेखपाल सेवा संबधी, वेतन, भत्ते, पदोन्नति व स्थानानंतरण संबंधी समस्याओं में अनदेखी की जा रही है। वर्तमान में पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए बेसिक शिक्षकों व अन्य विभागों के कर्मचारियों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किंतु लेखपालों की नियुक्ति दूरस्थ जनपदों में हाेने के चलते वह अपने परिजनों से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने पर विवश है, ऐसे में उन्हें पारिवारिक समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने लेखपालों के लिए भी अंतर्मंडलीय स्थानानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने तथा लेखापाल भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया कराकर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की। इस मौके पर जिलामंत्री मुकेश चौधरी, तहसील सचिव राजीव शर्मा, चंद्रशेखर गौड़, मक्खन सिंह, राजेंद्र सिंह, कौशलेंद्र यादव, गोपी पांडेय, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!