रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला के साथ छेड़छाड़ व परिजनों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजदों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ व परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।

एक गांव की युवक ने थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में वह गांव के ही एक मंदिर पर परिजनों व ग्रामीणों के साथ हनुमान की मूर्ति की स्थापित करा रहे थे। तभी गांव के ही तभी गांव के ही रामजीत, बिजेंद्र, मनीष व विक्रम उर्फ बिक्की वहां पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। बेटा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट डाली। बीच- बचाव में आई पत्नी, बेटी व साले के साथ मारपीट कर डाली। आरोप है इस दौरान उक्त लोगों ने पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की। ग्रामीणों के एकत्रित हो जाने पर आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

————-

किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही युवक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला शुक्रवार को थाना में दर्ज हुआ है।

मामले में किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिन पूर्व वह गांव ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। जहां पर उसे गांव का ही गोलू पुत्र निहाल मिल गया और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। आरोप है कि उसने जब मोबाइल नंबर देने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि आरोपी उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!