रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महोबा के ठेकेदार ने किशोरियों का अपहरण कर किया था दुष्कर्म

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले एक युवक की बहन को ठेकेदार बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया था। वहीं उसकी छोटी बहन को भी वह अपने साथ ले गया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

जनपद महोबा के थाना महोकंट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का कहना था कि वह कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर ईंट पथाई का कार्य परिवार के साथ करता है। विगत छह मार्च की शाम उसकी दो बहन शौच के लिए गई थी। इस दौरान जनपद महोबा के थाना महोकंट के गांव कोटरा निवासी ठेकेदार राजेश कुमार पुत्र शंकर सिंह उसकी बहनों का अपहरण करके ले गया। घटना की पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की थी।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि गोरईचोकी प्रभारी गौरव चौधरी ने दोनों किशोरियों को बरामद करने के बाद कोर्ट में बयान कराए थे। अपने बयान में अपह्ताओं ने आरोपित ठेकेदार पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपों के आधार पर घटना में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी। शुक्रवार को आरोपित ईंट भट्ठा पर पुराना हिसाब करने आया था। मुखबिर की सूचना पर गोरई-गौंडा रोड पर ईंट भट्ठा के समीप से राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!