रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ऊषा तिवारी को मिली पीएचडी की उपाधि

अलीगढ़। ऊषा तिवारी को उनके शोध कार्य शीर्षक हिंदी पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका एवं चुनौतियों का अध्ययन के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने अपने शोध में हिंदी पत्रकारिता में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी और उन चुनौतियों का विश्लेषण किया है जो उन्हें पेशेवर जीवन में सामना करना पड़ता है। यह अध्ययन न केवल महिलाओं की स्थिति को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे समाज में परिवर्तन लाने में ये महिला पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मूल रूप से लखनऊ निवासी ऊषा तिवारी ने अपना शोध कार्य पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौतम के मार्गदर्शन में पूर्ण किया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!